फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: संगठनात्मक चुनाव के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान में तेजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश भाजपा की ओर से संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान जारी है। पार्टी का दावा है कि अब तक करीब 5000 नए सक्रिय सदस्यों को जोड़ लिया गया है। इसमें प्रत्येक सदस्य के अधीन 50 या उससे अधिक सदस्य जुड़े हैं। प्रदेश स्तर पर बूथ, मंडल और जिला अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी है। इसमें कई जगह पर चुनाव संपन्न किए जा रहे हैं। इसमें कुछ जगहों पर सर्वसम्मति से यह प्रक्रिया की गई है। सक्रिय सदस्यता अभियान को 25 दिसंबर तक चलाने के बाद आगामी 10 जनवरी तक लगभग संगठनात्मक चुनाव को संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के प्रभारी असीम गुप्ता ने बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है। अब तक 5000 तक सक्रिय सदस्य जुड़ चुके हैं। इससे पहले प्राइमरी सदस्यता में करीब 6.50 लाख ऑनलाइन और करीब तीन लाख ऑफलाइन सदस्य जुड़े हैं। ऑफलाइन सदस्यों का डेटा तैयार किया जा रहा है। आगामी चार दिन में हजारों नए सक्रिय सदस्यों के जुड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक चुनाव जारी है। हम आगामी अन्य चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सदस्यों की भूमिका अहम रहेगी। हम जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश से तीन नेता वोट डालेंगे
पार्टी सूत्रों के अनुसार 30 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल और सदस्यता अभियान के प्रभारी असीम गुप्ता वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed