फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu News: BJP's membership campaign gained momentum, 100 people joined BJP inspired by Modi's policies.

Jammu News: भाजपा के सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर 100 लोग BJP में हुए शामिल

Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
सार

जम्मू में भाजपा में 100 लोग शामिल हुए, जिनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Jammu News: BJP's membership campaign gained momentum, 100 people joined BJP inspired by Modi's policies.
भाजपा में शामिल होते सेवानिवृत अफसरों समेत अन्य कार्यकर्ता: स्रोत भाजपा

विस्तार

सदस्य जोड़ने में पिछड़ रही भाजपा लक्ष्य हासिल करने के लिए जोर लगा रही है। सोमवार को पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ता अपने साथ जोड़े, जो सदस्य के रूप में भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की मौजूदगी में 100 लोग पार्टी में शामिल हुए। इसमें कई सेवानिवृत्त अफसर शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ही है, जिसने जम्मू-कश्मीर में शांति लाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है। साथ ही लोगों के कल्याण को सुनिश्चित किया है। इससे प्रेरित होकर लोग बड़े स्तर पर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास की कई प्रतिष्ठित परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसमें कनेक्टिविटी के विभिन्न साधन, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। इससे प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर है। मोदी सरकार के सिद्धांतों और सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास के विचार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता ने हर क्षेत्र, धर्म और वर्ग के लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि पहली बार किसी भी शासन के कार्यक्रमों और नीतियों में सभी को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, लोगों के भाजपा में शामिल होने का एक और कारण ये भी है कि वे प्रधानमंत्री की परिवर्तनकारी नीतियों और निर्णायक नेतृत्व से भी प्रेरित हैं। एक मजबूत और समृद्ध भारत को बढ़ावा देने की पार्टी की क्षमता में अपना विश्वास व्यक्त करते हैं। वे स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक पहलों और महिलाओं, किसानों और हाशिए पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सरकार के सक्रिय उपायों की भी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने लगातार अपने दायरे का विस्तार करने और देश भर में विविध समुदायों से जुड़ने के लिए काम किया है। भाजपा में शामिल होने वालों में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बलवंत सिंह, जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन के महासचिव सुनील शर्मा, सेवानिवृत्त डीएफओ जसबीर सिंह, पूर्व सरपंच भगवान दास, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रघुवीर सिंह, गायक एवं कलाकार सुरिंदर बख्शी, सेवानिवृत्त वन अधिकारी बलदेव सिंह, सनातन धर्म सभा सांबा की अध्यक्ष सुषमा रानी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed