फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: After the end of the assembly session, leaders will reach out to the people

Jammu Kashmir: विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद नेता लोगों के बीच पहुंचेंगे, राजनीतिक दलों ने तैयार किया एजेंडा

Sun, 10 Nov 2024 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 02:39 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद राजनीतिक दल लोगों के बीच जाएंगे और सदस्यता अभियान, तथ्य जांच समिति और आगामी पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: After the end of the assembly session, leaders will reach out to the people
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद राजनीतिक दलों की संबंधित क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नेकां, भाजपा, कांग्रेस ने शेड्यूल तैयार कर लिए हैं। सत्तापक्ष नेकां का दावा है कि लोगों के बीच जाकर उनके मसलों को हल करने की कोशिश की जाएगी, तो वहीं भाजपा सदस्यता अभियान के साथ विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाएगी। कांग्रेस की तथ्य जांच समिति की जांच के साथ अन्य गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विपक्ष में भाजपा के सभी 28 विधायक जम्मू संभाग में पहुंच गए हैं। शनिवार भी कई विधायकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए, यहां उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए संगठन गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। विधायक युद्धवीर सेठी और अरविंद गुप्ता के सम्मान में समारोह आयोजित किए गए। इसके साथ त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में लोग व नेता प्रदेशाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंच रहे हैं। इससे पहले सभी विधायक विधानसभा सत्र में व्यस्त थे, जिससे लोग उन तक अपनी समस्याओं को लेकर नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि आगामी एक माह में पार्टी का मुख्य ध्यान सदस्यता अभियान पर रहेगा। इसमें सभी विधायकों और अन्य नेताओं को अधिक से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा गया है। इसके साथ विधायकों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने के लिए कहा गया है। पार्टी ने जिन एजेंडों पर वोट हासिल किए हैं, उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी। मुख्य रूप से जनता से जुड़े सभी जायज मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता का कहना है कि हमारा मुख्य एजेंडा लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं हल करना है। हम जिला हेडक्वार्टरों पर कार्यकर्ताओं की बैठकें बुला रहे हैं, जिनमें हमारे मंत्री भी मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर उन समस्याओं का समाधान किया जा सके। शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में आगामी सोमवार को एक कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों से अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियां चलाई जाएंगी।

आगामी 11 नवंबर को जम्मू में सचिवालय में गतिविधियां शुरू हो रही हैं, जिससे हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाकर उनकी बात सुनी जाए।कांग्रेस के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र के कारण तथ्य जांच समिति की जांच थोड़ी धीमी पड़ गई थी, जिसे गति दी जाएगी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को जम्मू संभाग में भी लाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर आगामी पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed