फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

संसद में पास अनुच्छेद 370 के बिल को कोई विधानसभा चुनौती नहीं दे सकती : शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। विधानसभा में भाजपा के विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने पीडीपी विधायक वाहिद पर्रा के अनुच्छेद 370 पर लाए प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो बिल संसद में पास हो जाता है, उसे कोई भी विधानसभा चुनौती नहीं दे सकती है। पीडीपी ने कभी भी बिजली, पानी, सड़क, स्कूल और अस्पताल का मुद्दा नहीं उठाया बल्कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे लाकर नौजवानों को गुमराह किया है। गरीब लोगों को गोलियों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

श्रीनगर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए शर्मा ने कहा कि आज के विधानसभा सत्र में जो प्राइवेट मेंबर बिल लाया गया उसका कोई प्रावधान नहीं था। पीडीपी ने इसे लाकर सिर्फ फोटो शो और जहर उगलने का काम किया है। भाजपा हमेशा देश की एकता और अखंडता पर कायम रही है। हम देश के खिलाफ किसी भी आवाज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने स्पीकर का स्वागत किया है और हम चाहते हैं विधानसभा अच्छी तरह चले, ताकि लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात हो सके। इसके लिए भाजपा का पूरा समर्थन है, लेकिन कुछ ताकतें फिर अलगाववाद के समर्थन में राजनीति कर रही हैं, जिन्हें फिर उठने का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के प्रस्ताव पर उमर अब्दुल्ला के हम सोचेंगे के बयान पर शर्मा ने कहा कि वह लोगों से झूठ बोलते रहे हैं। उन्हें कानूनी राय लेनी चाहिए। वह किसी भी संसद में पेश हुए बिल के खिलाफ चुनौती नहीं दे सकते हैं। जम्मू और कश्मीर भारत का मुख्य हिस्सा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक वोट शेयर हासिल किया है। यह वोट शेयर अनुच्छेद 370 के हटने के बाद मिला है, जिससे साफ है कि जम्मू कश्मीर की जनता ने भाजपा के इस फैसले को माना है। अगर अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का लोग विरोध करते तो चुनाव में नतीजे अलग होते। इसलिए कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दल सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed