फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कश्मीर के ऊंचे इलाकों और मुगलरोड पर बर्फबारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर पीर की गली में बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि सात से आठ किलोमीटर के क्षेत्र में सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी से फिसलन के कारण मार्ग पर वाहनों की गति धीमी हुई है। वहीं, कश्मीर के गुरेज, राजदान पास, गुलमर्ग और अफरवट पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश में लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण अधिकांश जिलों में रात का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन में बादल छाए रहे, लेकिन रात तक बारिश का इंतजार रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 24.4, बटोत में 22.3, कटड़ा में 26.5 और भद्रवाह में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 21.2 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम 6.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम 12.5 तथा न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 नवंबर तक लगभग मौसम साफ रहेगा। इससे दिवाली के बाद कुछ दिन तक वायु में प्रदूषण बना रहने से एलर्जी और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ेंगी।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed