{"_id":"677edf566a0a46a644001e6e","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-519322-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोहरे ने बढ़ाईं दिक्कतें, मुगल रोड व सिंथन पास अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोहरे ने बढ़ाईं दिक्कतें, मुगल रोड व सिंथन पास अब भी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम खुलने के साथ कोहरे ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम को घना कोहरा छा रहा है। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई है। आगामी दिनों में कोहरा बढ़ने से रेल व हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। राजोरी-पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड 13वें दिन भी बंद रहा। सिंथन पास भी बंद है। इन मार्गों पर बर्फ से वाहनों के फिसलने का खतरा है।
मौसम साफ होने पर बुधवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। एसएसपी ट्रैफिक रूरल रवींद्रपाल सिंह ने बताया कि मार्ग साफ होने से सोनमर्ग से कारगिल की ओर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। वीरवार को कारगिल से श्रीनगर के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 11 और 15 से 16 जनवरी के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर्यटकों और यात्रियों को यातायात व प्रशासन की यात्रा एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। लेह में दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में दिन भर धूप खिली। कश्मीर में शीतलहर जारी है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 5.7 और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शाम को सर्द हवाओं से ठंड का अधिक एहसास हुआ। यहां अधिकतम पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 15.9 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 9.6, बटोत में 14.6, कटड़ा में 19.4, भद्रवाह में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-- -- -
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.0
गुलमर्ग माइनस 9.8
पहलगाम माइनस 8.2
काजीगुंड माइनस 2.4
कुपवाड़ा माइनस 2.1
कोकरनाग माइनस 1.9
श्रीनगर माइनस 1.0
भद्रवाह 0.1
बनिहाल 2.8
बटोत 2.5
कटड़ा 6.5