{"_id":"6398e88197b3ce1a8d556935","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2743184162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रणजी में मध्यप्रदेश की मजबूत शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रणजी में मध्यप्रदेश की मजबूत शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जेकेसीए के हॉस्टल मैदान पर मंगलवार को शुरू हुए चार दिवसीय रणजी ट्राफी मुकाबले में गत चैंपियन मध्यप्रदेश ने मेजबान जेएंडके के खिलाफ पहले दिन के खेल में 90 ओवर में छह विकेट गंवाकर 251 रनों से मजबूत शुरुआत की। टीम की ओर से पारी को आगे ले जाने में यश दुबे के 81 महत्वपूर्ण रन शामिल रहे। इसमें उन्होंने 14 चौके जड़े।। जेएंडके की ओर से आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में तीन की औसत से 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बुधवार को दूसरे दिन के खेल में जेेेएंडके के गेंदबाजों को शुरुआत में कमाल दिखाने की जरूरत होगी।
मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और उसे सफलता भी मिली। सलामी बल्लेबाज यश दुबे ने संभलकर खेलते हुए 181 गेंदों का सामना करते हुए 44.75 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े। यश को विवरांत शर्मा ने आउट किया। सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री भी छह के निजी स्कोर पर युद्धवीर सिंह के हाथों एलबीडब्ल्यू से शिकार हुए, लेकिन वन डाउन में उतरे शुभम शर्मा ने एक छोर को संभालते हुए 93 गेंदों पर शानदार 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें 7 चौके शामिल रहे। आखिर में वह आबिद मुश्ताक का शिकार बने। मध्यक्रम में रजत पतिदार ने भी एक छोर से 123 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से शानदार 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अक्षत रघुवंशी 8 और अनुभव अग्रवाल 4 के निजी स्कोर पर आकिब नबी के हाथों बोल्ड हुए। मध्यक्रम में कप्तान आदित्य श्रीवास्तव चार चौकों की मदद से 23 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। टीम के खाते में अतिरिक्त 15 रन आए। जम्मू कश्मीर की ओर से पहले दिन आकिब नबी सफल गेंदबाज रहे। उमर नजीर को 15 ओवर में 42 रन देकर, साहिल लोत्रा को 8 ओवर में 28 रन देकर कोई सफलता नहीं मिली। पहले दिन इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे हुए थे। मेजबान टीम की ओर से शुभम सिंह पुंडीर और मध्यप्रदेश की ओर से आदित्य श्रीवास्तव कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।