फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हर्ष देव राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश और प्रांतीय स्तर पर इकाइयों की घोषणा की है। नए पदाधिकारियों के लिए 28 और 29 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने जिला और ब्लाक स्तर की इकाइयों की घोषणा पहले ही कर दी है।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से राज्य समन्वय समिति में पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें डीडीसी सदस्य मेहराज मलिक और डॉ. गुलाम मुस्तफा खान सह अध्यक्ष होंगे। जम्मू कश्मीर राज्य संगठन निर्माण समिति की अध्यक्षता प्रदेश के प्रभारी करेंगे, जबकि वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश खजूरिया और डीडीसी सदस्य मेहराज मलिक समिति के सह अध्यक्ष होंगे। नासिर अली कोचक जम्मू कश्मीर राज्य राजनीतिक रणनीति कमेटी के अध्यक्ष होंगे। सुरेंद्र सिंह शिंगारी सह अध्यक्ष रहेंगे। दीप सिंह जम्मू कश्मीर घोषणा पत्र मसौदा समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रो. फारूक अहमद सह अध्यक्ष होंगे। डीडीसी सदस्य टीएस टोनी को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक जुड़ाव और अल्पसंख्यक मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। पार्टी के राज्य मीडिया कमेटी में डॉ. नवाब नासिर को अध्यक्ष, जगदीप सिंह को सह अध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. फारूक अहमद को राज्य शिकायत निवारण फोरम का अध्यक्ष और एसके शर्मा को सह अध्यक्ष बनाया गया है। जम्मू कश्मीर एससी, एसटी और ओबीसी वेलफेयर फोरम में यशपाल कुंडल को अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश सिकंदर आजम को सह अध्यक्ष बनाया गया है। डा. मोहम्मद अयूब मट्टो को जम्मू कश्मीर प्रचार और दृश्यता समिति का अध्यक्ष व जफरुल्ला शेख को सह अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रांत स्तर की इकाइयों में डॉ. गुलाम मुस्तफा खान को कश्मीर प्रांत का अध्यक्ष और नजीर अहमद यातू, मोहम्मद अमीन डार और दीबा खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जम्मू प्रांत इकाई में सुरेंद्र सिंह शिंगारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फारूक अहमद बंदे, राज तपूर, रवि शास्त्री, राजेश पडगोत्रा, अमित कपूर और सुभाष शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिकंदर आजम को जम्मू प्रांत एसटी विंग का प्रभारी और खतीब हुसैन को अध्यक्ष बनाया गया है। कश्मीर विस्थापित जन विंग की जम्मू प्रांत इकाई के प्रमुख एमके योगी होंगे और अश्विनी कुमार भट्ट उपाध्यक्ष होंगे। मियां एयाज अहमद जमानी को बांदीपोरा के जिला अध्यक्ष और यूनिस खान को उत्तरी श्रीनगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। ओवेस वानी को दक्षिण श्रीनगर का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed