फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two female patients suffering from dengue died in GMC jammu

Jammu City: डेंगू का डंक हुआ जानलेवा, GMC में दो महिला मरीजों की मौत

Wed, 12 Oct 2022 04:49 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान ने दो महिला मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पहले ही गंभीर हालत में जीएमसी लाई गई थीं। उन्हें उचित उपचार के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Two female patients suffering from dengue died in GMC jammu
डेंगू - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू में डेंगू का डंक जानलेवा होने लगा है। जीएमसी जम्मू के मेडिसिन विभाग में डेंगू से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मरीजों को अन्य गंभीर शारीरिक समस्याएं होने के साथ डेंगू बुखार हुआ था। इनमें एक महिला मरीज ने अस्पताल लाने पर कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। इस साल डेंगू से अब तक दो मौतें हुई हैं। 2013 और 2021 में आधिकारिक तौर पर 4-4 डेंगू मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर मौतों का आंकड़ा अधिक था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान ने दो महिला मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पहले ही गंभीर हालत में जीएमसी लाई गई थीं। उन्हें उचित उपचार के बावजूद बचाया नहीं जा सका। दोनों मौत के मामले का ऑडिट किया जा रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि दोनों मरीजों को पहले ही गंभीर शारीरिक समस्याएं थीं। उनके महत्वपूर्ण अंगों में इंफेक्शन थी, जिससे पहले से उनकी शारीरिक क्षमता कमजोर थी। डेंगू से जान गंवाने वाली एक महिला बिलावर की थी।
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 2565 डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जिनमें सर्वाधिक 2209 मामले जिला जम्मू से हैं। जिले में रिहाड़ी, सरवाल, पलोड़ा, जानीपुर सबसे अधिक प्रभावित इलाके हैं। इन इलाकों में कुल मामलों में 60 प्रतिशत यहीं से हैं। इस साल अब तक दस हजार से अधिक लोगों के डेंगू टेस्ट किए जा चुके हैं, जो वर्ष 2021 से दोगुने हैं। जिला सांबा में 89, कठुआ में 50, उधमपुर में 76, रियासी में 48, राजोरी में 16, पुंछ में 14, डोडा में 32, रामबन में 17 और कश्मीर में 3 डेंगू के मामले मिले हैं। इस साल सितंबर में डेंगू सबसे अधिक पीक पर रहा है। इसमें सितंबर के पहले हफ्ते में 278, दूसरे हफ्ते में 443, तीसरे हफ्ते में 400 और चौथे हफ्ते में 631 डेंगू के मामले मिले। अक्तूबर के पहले हफ्ते में 524 डेंगू के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
1. सिर में तेज दर्द और बुखार होना
2. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
3. आंखों में दर्द होना
4. जी मचलना, उल्टी होना

बचाव
1. कूलर, पानी की खुली टंकी, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे बर्तन में पानी जमा न होने दें
2. डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, ऐसे कपड़े पहने जो शरीर को ढककर रखें

बारिश में लारवा पनपने का खतरा
जम्मू संभाग के कई हिस्सों में हो रही बारिश से लारवा उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। डेंगू के मच्छरों को पनपने के लिए जिम्मेदार लारवा के लिए 15 से 26 डिग्री सेल्सियस का अनुकूल तापमान होता है जो मौजूदा कायम है। विशेषज्ञों के अनुसार निर्माण स्थलों, जल स्थलों पर लारवा उत्पन्न होने का अधिक खतरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed