फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए 31 छात्राएं शार्टलिस्ट हुईं

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर की भूमिका के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज गांधीनगर में हुआ। कॉलेज कॅरिअर परामर्श और नियुक्ति कमेटी ने एनआईआईटी-आईएफबीआई के सहयोग से इसका आयोजन किया था। 2.45 से 3.1 लाख वार्षिक वेतन वाले इस पद के लिए चयन प्रक्रिया में 50 छात्राओं ने भाग लिया था। प्रारंभिक दौर के लिए 31 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में शामिल होने से पहले इन छात्रों का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एनआईआईटी के क्षेत्रीय प्रमुख राजेंद्र जोधा ने एक बैंक में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और एक बैंक कर्मचारी के लिए जरूरी कौशल के बारे में बताया। कॉलेज प्रिंसिपल मीनू महाजन ने एनआईआईटी आईएफबीआई द्वारा चयन प्रक्रिया के आयोजन के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed