{"_id":"627190cd1ecefa02356a70df","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2590770198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के मनमाने दाम वसूले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के मनमाने दाम वसूले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में शराब के ज्यादा दाम वसूलने पर आबकारी विभाग नकेल कसने जा रहा है। आज-कल में विभाग की तरफ से एक नया तंत्र विकसित किया जाएगा, जिसके तहत झट से कार्रवाई होगी। यहीं नहीं, जुर्माने के साथ शराब की दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। दरअसल, प्रदेश में शराब की दुकानों पर ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। विभाग ने एमआरपी पर 5 फीसदी शुल्क जरूर बढ़ाया था, लेकिन कई दुकानदार एमआरपी पर 5 की जगह 15 फीसदी तक शुल्क ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की ओर से एक मोबाइल नंबर जारी करने की तैयारी है। यदि किसी दुकान पर ज्यादा दाम वसूले जा रहे है तो उसी समय दुकान का नाम, लोकेशन और ब्रांड का नाम लिखकर उक्त मोबाइल नंबर पर एसएमएस करने पर तत्काल कार्रवाई होगी। हालांकि यह विभाग के कार्यालय के वक्त ही मोबाइल नंबर काम करेगा। इसके अलावा हर एक दुकान के बाहर आबकारी विभाग के रेंज इंस्पेक्टरों के मोबाइल नंबर जारी किए जा सकते हैं, यहां पर लोग शिकायत कर सकेंगे। यह इंस्पेक्टर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
दुकानों के अभाव में मनमानी वसूली
जानकारी के अनुसार शराब की कई दुकानें अभी तक नहीं खुली हैं। ऐसे में किसी क्षेत्र में यदि 10 दुकानें खुलनी हैं और वहां पर इक्का दुक्का दुकान ही खुली है तो दुकानदार इसका लाभ उठाकर ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। वह एमआरपी पर 7 रुपये की जगह 20 से 30 रुपये तक अधिक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
रेट लिस्ट नहीं तो होगी कार्रवाई
सभी ब्रांड पर 5 फीसदी शुल्क को बढ़ाकर सूची जारी कर दी गई है। सभी दुकानदारों के लिए दुकान के बाहर इस सूची को लगाना अनिवार्य है। 20 मई के बाद शराब का नया एमआरपी जारी होगा, लेकिन जो पुराना एमआरपी है, उसके हिसाब से सूची जारी है, लोग इसके हिसाब से ही शुल्क दें। कोई अधिक वसूली करे तो उसकी जानकारी पास के पुलिस स्टेशन या विभाग को दें। काफी जगहों पर हमने कार्रवाई भी की है।
-किशोर कुमार, आबकारी आयुक्त, जेएंडके