{"_id":"61c237f1900a5a3c0336cf62","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2503067178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के कारण गंतव्य तक नहीं पहुंचीं रेलगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के कारण गंतव्य तक नहीं पहुंचीं रेलगाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पंजाब में किसान- मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा कर्ज माफी के साथ कई मांगों पर वादा खिलाफी के खिलाफ किए गए आंदोलन से रेल परिवहन पूरी तरह चरमरा गया है। मंगलवार को कई ट्रेनें गंतव्य से पहले ही रोक दी गईं। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 11449 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस धुरी तक ही चली। बेगमपुरा एक्सप्रेस जलंधर कैंट तक तो ट्रेन संख्या 12445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन तक ही चली।
--
मंगलवार को ये ट्रेनें रहीं रद्द
आंदोलन की वजह से मंगलवार को मुख्य रूप से शक्ति एक्सप्रेस, काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस (12414 ),जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12425 ), नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस (12426), कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति, जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस (12470), श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा- दिल्ली मेल (14034) , कालका- श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (14503) , श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-कालका एक्सप्रेस (14504), ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा हेमकुंड एक्सप्रेस (14609), जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस (14646), उधमपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस (22402), श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली (22462 ) श्री शक्ति एक्सप्रेस।
---
सड़क मार्ग से सफर करने को मजबूर
ट्रेन रद्द होने के कारण जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। लगातार दो दिन ट्रेनें रद्द होने से लोग अब सड़क मार्ग से सफर करने लगे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल और परिसर में लोग दो दिनों से रुके हुए हैं। बिहार के यात्री सोहन लाल, सौरभ, अजय, कृष्णा ने कहा कि ट्रेन रद्द होने से काफी परेशानी हो रही।
विज्ञापन
---------------
मंडल के चार ट्रैक पर जमे किसान
फिरोजपुर मंडल के अनुसार सोमवार को प्रदेश भर के चार मुख्य रेल ट्रैक अमृतसर-ब्यास रेलखंड पर जंडियाला-मानावाला के बीच, जालंधर-पठानकोट रेलखंड पर टांडा उड़मुड़-खुड्डा कुराला के बीच, फिरोजपुर में बस्ती टैंकावाली आरयूबी के ऊपर और तरनतारन में अमृतसर -खेमकरण रेलखंड पर किसान धरने पर बैठे हैैं।