{"_id":"613fb76e8ebc3eb626309032","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2435789183","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 से पहले तक रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी कश्मीर घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 से पहले तक रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी कश्मीर घाटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। 2024 से पहले तक कश्मीर घाटी देश के साथ रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी। यह बात केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को जम्मू में अपने दौरे के दौरान कही। सोमवा को रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशन का दौरा के साथ जानीपुर में सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मंत्री ने जम्मू शहरवासियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जानीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री लोगों से बातचीत कर उन्हें मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और सरकार के कल्याणकारी योजना के प्रति भी जागरूग किया। इस दौरान ई-गवर्नेंस एजेंसी (जेकेजीए) के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को लोगों को मुहैया करवाई जा रही आयुष्मान भारत , ई-श्रम और अन्य ई-गवर्नेंस सुविधाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सराकर का उद्देश्य हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीण आबादी को कंप्यूटर और इंटरनेट साक्षरता दी जा रही है। केंद्र सरकार ने अपने सात वर्षों के कार्यकाल में लोगों के हित से जुड़े कई कार्य किए है। उन्होंने कहा कि जम्मू-पुंछ रेलवे लिंक पर काम तेज कर दिया गया है और क्षेत्र के व्यवहार्यता मुद्दों को संबोधित करने के बाद इसे पूरा किया जाएगा।
रघुनाथ मंदिर में टेका माथा
जम्मू में अपने दौरे पर पहुंचे रेलमंत्री ने सोमवार को देर शाम रघुनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा में भाग लिया और प्रदेश व देश के लिए सुख- समृद्धि की कामना की। रघुनाथ मंदिर को जम्मू आने वाले पर्यटकों के लिए %मस्ट विजिट प्लेस% बताया। इस दौरान धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी रणविजय सिंह और अध्यक्ष अजय गंडोत्रा ने उनका स्वागत किया।