{"_id":"60e97f83055f6a6903611faa","slug":"jammu-kashmir-news-including-anantnag-encounter-and-terrorism-in-kashmir-valley-abrogation-of-article-370-ddc-elections-delimitation-process-increasing-political-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकी ढेर, घुसपैठ के पुराने रास्तों को फिर सक्रिय कर रहा पाकिस्तान समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकी ढेर, घुसपैठ के पुराने रास्तों को फिर सक्रिय कर रहा पाकिस्तान समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
Sat, 10 Jul 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:24 PM IST
सार
प्रदेश में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। शनिवार को अनंतनाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता भी मिली है। उधर, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए आए दिन साजिशें रच रहा है।...पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन को सेना की 19-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
आतंकियों के निशाने पर जम्मू संभाग: सांबा के बन तालाब में दिखे तीन संदिग्ध, हुलिया ऐसा कि कोई भी खा जाए धोखा
जम्मू संभाग के सांबा में देर रात तीन संदिग्घ देखे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तीनों संदिग्ध सेना की वर्दी में थे और इनके पास हथियार भी थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
तो इस वजह से बौखलाया पाकिस्तान: जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और घुसपैठ के पुराने रास्तों पर एक नजर
कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर टूटने, अनुच्छेद 370 हटने, डीडीसी चुनाव, परिसीमन प्रक्रिया, बढ़ती सियासी हलचल और सजग होती अवाम से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। जोकि प्रदेश को एक बार फिर बारूद की गंध में झोंकने की साजिशें रच रहे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, 500 से अधिक वाहन फंसे
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 से 13 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बैग से मिलीं खाकी पैंट, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर में एक संदिग्ध बैग मिला है। जिससे खाकी पैंट बरामद हुईं हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि हीरानगर सेक्टर में गांव जांडी से सटे नाले में बैग पड़ा था।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें