{"_id":"6009d89592cbc5686303d7e2","slug":"jammu-kashmir-news-fire-flares-up-in-chakkan-da-bagh-on-the-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग में पीओके से आई आग भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग में पीओके से आई आग भड़की
Fri, 22 Jan 2021 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग क्षेत्र...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग क्षेत्र में पीओके की तरफ से लगाई गई आग ने आसपास के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई दर्जनों बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहा है। उधर, सेना की तरफ से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वीरवार को देर शाम करीब पांच बजे पुंछ नगर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग क्षेत्र में पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में लगी आग भारतीय क्षेत्र में पहुंच गई। आग ने नियंत्रण रेखा के आसपास उगी सूखी घास के साथ ही माइन फील्ड में प्रवेश करते हुए काफी बड़े क्षेत्र को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस आग से बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगा, जिसके धमाके पुलस्त नदी के इस पार बसे गांव जलास एवं सलोत्री में भी सुनाई दे रहे थे। देर रात तक दर्जनों बारूदी सुरंगें फट गई थीं और आग बढ़ती ही जा रही थी। सेना की तरफ से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन