फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News :  alert in the valley with the information of lashkar man 

जम्मू-कश्मीर : घाटी में अलर्ट, श्रीनगर में लश्कर कमांडर शेख अब्बास की मौजूदगी का अंदेशा

Thu, 11 Mar 2021 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Mar 2021 02:06 AM IST
सार

  • लश्कर कमांडर शेख अब्बास की श्रीनगर में मौजूदगी की खबर, अलर्ट जारी : आईजीपी कश्मीर
  • कहा-श्रीनगर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने से अच्छी सुर्खियां बटोरते हैं आतंकी

विज्ञापन
Jammu kashmir News :  alert in the valley with the information of lashkar man 
आईजी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने कहा कि उन्हें लश्कर कमांडर शेख अब्बास की श्रीनगर में मौजूदगी की खबर है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे नेटवर्क को अलर्ट कर दिया गया है। कहा कि श्रीनगर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने से अच्छी सुर्खियां बटोरते हैं। आईजीपी के अनुसार आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए समय-समय पर मोडस ऑपरेंडी बदलते रहते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार ने कहा कि आतंकी बार-बार वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना मिली है कि श्रीनगर के छानपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर शेख अब्बास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ को अलर्ट कर दिया है और कोशिश है उसे जिंदा पकड़ा जाए या मुठभेड़ में मार गिराया जाए। 
श्रीनगर के बागात बरजुल्ला और डलगेट में आतंकी वारदातों को अंजाम देकर श्रीनगर में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में और बढ़ोतरी लाने के सवाल के जवाब में आईजीपी ने कहा कि श्रीनगर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने से अच्छी सुर्खियां बटोरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि पहले फिदायीन हमले किये जाते थे, वर्ष 2020 में नाका पार्टी पर हमले अंजाम दिए गए। अब इस वर्ष अब तक दो आईईडी हमलों को अंजाम दिया जा चुका है और एक आईडी पकड़ी गई है। आज दो मॉड्यूल पकडे गए हैं। आईजीपी ने कहा कि यह एक चुनौती है और जो स्टिकी बम आ रहे हैं वो भी एक और चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed