फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: आरएस पुरा में मनाया राज तिलक दिवस, महाराजा रणवीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा आरएस पुरा की तरफ से वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा रणवीर सिंह को उनके राज तिलक दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा के प्रधान पूर्व सूबेदार मेजर विशंभर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम में हुआ। इसमें आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा सुचेतगढ़ से भाजपा विधायक प्रो. गारू राम भगत, सभा के चेयरमैन बृजेश्वर सिंह राणा, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना के साथ-साथ विभिन्न सभाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रधान पूर्व सूबेदार मेजर विशंभर ने बताया कि 20 फरवरी 1856 को महाराजा रणवीर सिंह जी का राज्याभिषेक हुआ था। तीन वर्ष पहले आज ही के दिन आरएस पुरा कस्बे में महाराजा रणवीर सिंह जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी और हर वर्ष श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर महाराज रणवीर सिंह का राजतिलक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि आरएस पुरा कस्बा महाराज रणवीर सिंह की तरफ से ही बसाया गया था और आज भी कस्बा उनके नाम से ही जाना जाता है। महाराज ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज में फैली जात-पात जैसी बुराइयों को दूर किया और उनके कार्यकाल के दौरान ही रणवीर नहर का निर्माण कार्य भी हुआ। इससे आज भी क्षेत्र के किसानों को नहरी पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून बनाए, जिससे जम्मू कश्मीर के लोगों को इंसाफ मिल पाया। कस्बे के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भव्य मंदिरों का निर्माण कार्य भी करवाया। उन्होंने एक समाज सेवक के रूप में काम किया और लोगों को उनके अधिकार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दोनों ही विधायकों ने महाराजा रणवीर सिंह को याद करते हुए कहा कि महाराजा रणवीर सिंह बहुत बड़े ज्ञानी भी थे। उन्होंने ही जम्मू कश्मीर रियासत में रणबीर दंड संहिता लागू की थी। उनके कार्यकाल के दौरान ही जम्मू कश्मीर में काफी विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महान लोगों के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर हमेशा देश और समाज की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के जम्मू कश्मीर के प्रधान बिशन सिंह, उप प्रधान जगदीश सिंह संगवाल, महासचिव मंगलेश्वर सिंह, जिला प्रधान ग्रामीण बलबीर सिंह, रघुनाथ सिंह, प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह मन्हास उप प्रधान रघुनाथ सिंह सहित सभा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed