फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Monsoon knocks Light to heavy rain warning till July 5

Jammu kashmir Monsoon: जम्मू कश्मीर में मानसून की दस्तक, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Fri, 28 Jun 2024 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 11:49 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में 30 जून तक कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। कश्मीर संभाग के भी कुछ स्थानों पर बारिश होगी। अमरनाथ यात्रा के साथ मानसून का आगमन हो गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Monsoon knocks Light to heavy rain warning till July 5
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के साथ मानसून ने भी दस्तक दे दी है। इस बार मानसून सामान्य 30 जून से तीन दिन पहले पहुंचा है। वर्ष 2023 में यह सामान्य समय पर पहुंचा था, जबकि 2021 में 17 दिन पहले आया था। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 30 जून तक देर रात जम्मू संभाग के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। कश्मीर संभाग के भी कुछ स्थानों पर बारिश होगी। प्रदेश में एक से पांच जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में मानसून के पहुंचने से प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को आगामी दिनों में भी राहत मिलेगी। आगामी दो से तीन दिन में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की बारिश से कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

जम्मू में वीरवार तड़के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन दोपहर को मौसम खुलने से गर्मी ने परेशान किया। यहां अधिकतम पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 35.6 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.6, बटोत में 28.3, कटड़ा में 31.4 और भद्रवाह में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 33.0 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम 15.8 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते चौबीस घंटों में कई जिलों में हुई बारिश

बीते चौबीस घंटों में उधमपुर में 30.5 मिलीमीटर, कठुआ में 35 मिलीमीटर, कटड़ा में 28.1 मिलीमीटर और जम्मू में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद के अनुसार, आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed