फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir : Mirwaiz Umar Farooq Among Seven Booked in Custodian Land Case

जम्मू कश्मीर: मीरवाइज उमर फारूक व आईएएस समेत 7 पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, एसीबी ने की कार्रवाई

Wed, 22 May 2024 03:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 22 May 2024 03:35 PM IST
सार

श्रीनगर में कस्टोडियन भूमि पर कथित अतिक्रमण करने के आरोप में मीरवाइज उमर फारूक, सेवारत वरिष्ठ नौकरशाह समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
jammu kashmir : Mirwaiz Umar Farooq Among Seven Booked in Custodian Land Case
मीरवायज उमर फारूक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) श्रीनगर ने भ्रष्टाचार मामले में मीरवाइज उमर फारूक व आईएएस अफसर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में कस्टोडियन विभाग कश्मीर का एक रिटायर अफसर व कर्मी भी शामिल है।

विज्ञापन


आरोप है कि हजरतबल में दिल रफीका नाम की महिला को नियमों को ताक पर रखकर कस्टोडियन भूमि को आवंटित कर दिया गया। एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रावधानों का उल्लंघन कर सरकारी मंजूरी व खुली नीलामी के बिना ही कस्टोडियन विभाग ने निष्प्रभावी भूमि हस्तांतरित कर दी। 
विज्ञापन


एफआईआर में कहा गया है कि सर्वे नंबर 640 के तहत हजरतबल में स्थित इमाम-उद्दीन से जमीन को खाली करवा नियमों का उल्लंघन करते हुए दिल रफीका सहित कई लोगों को भूमि आवंटित की गई है। अवैध रूप से आवंटित भूमि 7 कनाल 19 मरला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जांच 

जांच में सामने आया कि कस्टोडियन व राजस्व विभाग के अफसरों व कर्मियों ने लाभार्थियों के साथ मिलीभगत की। पदों का दुरुपयोग कर निष्प्रभावी भूमि आवंटित की। एसीबी श्रीनगर में केस दर्ज कर डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed