{"_id":"6529b459887d6621c8097cba","slug":"jammu-kashmir-lieutenant-governor-sinha-inaugurated-apsara-road-high-street-project-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : उपराज्यपाल सिन्हा ने किया अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट का लोकार्पण, कहा- पर्यटन में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : उपराज्यपाल सिन्हा ने किया अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट का लोकार्पण, कहा- पर्यटन में होगी बढ़ोतरी
Sat, 14 Oct 2023 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:49 AM IST
सार
इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि इससे व्यापारियों को फायदा होगा। जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
रोशनी से नहाया पर्टटन का नया ठिकाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत गांधी नगर में अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट का लोकार्पण उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इसमें स्वागती प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, पार्किंग, पार्क, फव्वारा हैशटैग गांधीनगर सहित अन्य सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि इससे व्यापारियों को फायदा होगा। जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
अप्सरा रोड का जून 2022 में काम शुरू हुआ था। इसमें कोवल टाइलें लगाई गई हैं। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पार्क में फव्वारा है, जो रात को लाइटों से जगमगा रहा है। बैठने के लिए बेंच हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर आकर्षक घड़ी लगाई गई है।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क के दोनों किनारों में नाले व तारें डालने के लिए भूमिगत व्यवस्था की गई है। इसके निर्माण कार्य के दौरान अप्सरा रोड में व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लेकिन अब दुकानदारों के कामकाज को नई गति मिलने जा रही है। इसके बनने से शहर के सुंदरता में और निखार आ गया है। प्रशासन का मानना है कि यहां घूमने और खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को यकनीनन बड़े और विकसित शहर में होने का अहसास होगा।
विज्ञापन
क्या हैं अप्सरा रोड परियोजना की विशेषताएं...
- अप्सरा रोड पर सार्वजनिक उपयोगिताएं की सभी तारें एवं पाइपें भूमिगत
- मार्ग पर कोबल टाइलें
- पानी की निकासी के लिए बढ़िया नाली एवं डक्ट का निर्माण
- पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए अनुकूल फुटपाथ
- बैठने के लिए बेंच
- सड़क के किनारे पार्किंग बे एवं कूड़ेदान की व्यवस्था
- सजावट के लिए बढ़िया रोशनी की व्यवस्था एंव वॉटर प्वाइंट्स