फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir : Landslide on Mughal Road debris fell from the hill work to restore continue

जम्मू कश्मीर: मुगल रोड पर भूस्खलन, पहाड़ी से गिरा मलबा, सड़क को बहाल करने के लिए कार्य जारी

Thu, 02 May 2024 11:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 02 May 2024 11:19 AM IST
सार

मुगल रोड पर भूस्खलन होने से यातायात बंद हो गया है। डोगरेयां क्षेत्र में ताजा भूस्खलन होने से सुरनकोट और पोशाना सैन्य शिविर के बीच भी मुगल रोड पर यातायात बाधित हो गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir : Landslide on Mughal Road debris fell from the hill work to restore continue
मुगल रोड पर गिरा मलबा - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर भूस्खलन होने से यातायात बंद हो गया है। डोगरेयां क्षेत्र में ताजा भूस्खलन होने से सुरनकोट और पोशाना सैन्य शिविर के बीच भी मुगल रोड पर यातायात बाधित हो गया है। 

विज्ञापन


गोरतलब है कि मुगल रोड पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ की तरफ से पिछले सात दिनों से रत्ताछंब से पीर की गली के बीच बर्फ और हिमस्खलन का मलबा हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अगले दो दिन में मुगल रोड पर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच डोगरेयां क्षेत्र में भूस्खलन होने से मार्ग को बहाल करने में बाधा उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed