फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, kashmir, lampi, alert

Jammu News: कश्मीर में लंपी का कहर, जम्मू संभाग में अलर्ट

विज्ञापन
jammu, kashmir, lampi, alert
घाटी में अब तक मिले 2078 मामले, 83 मवेशियों की मौत
विज्ञापन

विभाग की ओर टीकाकरण के साथ ही लगाए जा रहे जांच शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) लगातार दूसरे वर्ष भी मवेशियों को प्रभावित कर रही है, जिससे जहां कश्मीर किसान चिंतित हैं वहीं जम्मू में भी पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। घाटी में अब 2078 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 83 में मवेशियों की मौत हो गई है। लंपी को देखते हुए विभाग की ओर से मवेशियों का टीकाकरण करने के साथ ही जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।
पशुपालन विभाग के अनुसार इस साल लंपी के घाटी में 2078 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 83 में मवेशियों की मौत हुई है। पुलवामा और बडगाम जिला बुरी तरह प्रभावित है। हालांकि, उत्तरी कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा से कोई मामला सामने नहीं आया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया जारी है और अब तक घाटी के विभिन्न हिस्सों में मवेशियों को 878977 टीके लगाए गए हैं। अतिरिक्त टीके हर जगह उपलब्ध हैं और टीकाकरण प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

2022 में कश्मीर में लंपी के करीब 18 हजार मामले सामने आए थे, जिनमें से 1300 मवेशियों की मौत हुई थी। किसानों ने कहा कि हालांकि एलएसडी से मृत्यु दर अधिक नहीं है, लेकिन इस बीमारी से संक्रमित जानवर ठीक होने के बाद भी पर्याप्त दूध नहीं दे पाते हैं। उन्होंने कहा कि हजारों परिवारों की आजीविका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पशुपालन पर निर्भर है। किसान मोहम्मद अयूब ने कहा कि उनके पास दो गायें हैं और दोनों इस बीमारी से संक्रमित हैं। उन्होंने कहा हालांकि वे ठीक हो गए हैं, लेकिन उनका दूध उत्पादन कम हो गया है। अयूब ने कहा कि कम मृत्यु दर के बावजूद, संक्रमण गायों को कमजोर कर देता है, जिससे वे दूध देने में असमर्थ हो जाती हैं, जिससे किसानों की आय प्रभावित होती है। एक अन्य किसान अब्दुल हामिद ने कहा कि उनकी गाय, जिस पर वह अपनी आजीविका के लिए निर्भर थे, एलएसडी से मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर संभाग में लंपी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू भेड़ एवं पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में शिविर लगाकर मवेशियों की जांच करवा रहे हैं। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। हालांकि, अभी तक जम्मू संभाग से लंपी से संबंधित मामला सामने नहीं आया है।
- डॉ. जाहिद सलीम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed