{"_id":"5c13b876bdec225545197175","slug":"jammu-kashmir-katra-vaishno-devi-security-will-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नए साल पर वैष्णो देवी दर्शन करने आ रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नए साल पर वैष्णो देवी दर्शन करने आ रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 14 Dec 2018 07:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में नए साल खासतौर से 31 दिसंबर को श्री माता वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए भवन पर सुरक्षा घेरे को ओर मजबूत करने का फैसला लिया गया है। अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के अलावा एक्स-रे, स्कैनरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यात्रा मार्ग व जरूरी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह और रियासी के जिला उपायुक्त डॉ. सागर दतात्रेय की मौजूदगी में बोर्ड व रियासी प्रशासन ने पुलिस व अर्ध सैनिक बलों के अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की। इस अवसर पर फैसला लिया गया कि नए साल के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर रियासी के एसएसपी ने सुरक्षा परिदृश्य व सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने इस दौरान सुरक्षा बलों को आश्वासन दिया कि उनको पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने यात्रा मार्ग खासतौर से ताराकोटे मार्ग पर पेट्रोलिंग को बढ़ाने पर भी बल दिया।