{"_id":"667f93129da30677c504b455","slug":"jammu-kashmir-kathua-police-team-went-to-remove-illegal-construction-on-govt-land-attacked-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कठुआ: सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
Sat, 29 Jun 2024 12:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाल नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:13 PM IST
सार
कठुआ की तहसील नगरी से सटे कल्याणपुर पदरी में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ में सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया। जिला कठुआ की तहसील नगरी से सटे कल्याणपुर पदरी में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई। इस दौरान पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। इससे डीएसपी हेडक्वार्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ और लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी उपचार कराते हुए
- फोटो : अनिल कुमार
बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायर भी किए। इसके बाद घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं।