{"_id":"667e6515d1cd1faa46092e59","slug":"jammu-kashmir-kathua-nine-spos-fought-with-terrorists-promoted-as-constables-by-dgp-rr-swain-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहस को सलाम: हीरानगर मुठभेड़ में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने वाले नौ SPO सम्मानित, बने कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहस को सलाम: हीरानगर मुठभेड़ में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने वाले नौ SPO सम्मानित, बने कांस्टेबल
Fri, 28 Jun 2024 01:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:02 PM IST
सार
कठुआ में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने में सहयोग करने वाले नौ एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को उनकी बहादुरी के लिए स्मान मिला है। अब उन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
पदोन्नती पाने वाले एसपीओ संग डीपीजी आरआर स्वैन एवं अन्य अधिकारी
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के गांव सैडा सोहल में पाकिस्तानी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने में सहयोग करने वाले नौ एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया गया है। अब उन्हें जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार प्रदेश पुलिस प्रमुख (डीजीपी) आरआर स्वैन ने एसपीओ को सम्मानित किया और उन्हें पदोन्नति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहादुरी और साहस का परिचय देने वाले इन एसपीओ की हर कोई प्रशंसा करता दिखा। साथ ही पदोन्नती होने से उनके परिजनों के बीच भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
वहीं, मीडिया से रूबरू होते हुए डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एसपीओ जम्मू कश्मीर पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और उनकी सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नौ एसपीओ को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकियों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान जारी है।
एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अगर आतंकियों को एस4 जैसे हथियार मिल रहे हैं तो पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पास उससे भी बेहतर हथियार हैं, जिनसे जल्द ही बचे-खुचे आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा।