फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Kathua: Case of dropping weapons from drone, NIA reached Sapraal Pai with the accused

कठुआ: ड्रोन से हथियार गिराने का मामला, आरोपी को लेकर सप्राल पाईं पहुंची एनआईए, डेढ़ घंटे इलाका खंगाला

Mon, 04 Dec 2023 10:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में आरोपी जाकिर हुसैन के साथ करीब डेढ़ घंटे तक सीमावर्ती गांव सप्राल पाईं के श्मशानघाट का इलाका खंगाला। 

विज्ञापन
jammu kashmir Kathua: Case of dropping weapons from drone, NIA reached Sapraal Pai with the accused
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने रविवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में आरोपी जाकिर हुसैन के साथ करीब डेढ़ घंटे तक सीमावर्ती गांव सप्राल पाईं के श्मशानघाट का इलाका खंगाला। 

विज्ञापन


जांच के बाद एनआईए की टीम जाकिर को लेकर जम्मू लौट गई। जाकिर को पिछले माह 22 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह ड्रोन ड्रॉपिंग मामले में गिरफ्तार आठवां आरोपी है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि कुछ वर्षों में सीमावर्ती इलाके में सीमा पार से ड्रोन से हथियार आदि गिराने के कई प्रयास किए गए हैं। 

इस संदर्भ में राजबाग पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच एनआईए कर रही है। पिछले डेढ़ साल में एनआईए आधा दर्जन से अधिक बार सीमावर्ती इलाके में आरोपियों को लेकर पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अब तक आठ गिरफ्तारियां

एनआईए मामले में अब तक आठ आरोपियों को पकड़ चुकी है। करीब डेढ़ हफ्ता पहले आठवें आरोपी जाकिर हुसैन उर्फ सोनू को पकड़ा था। एनआईए के अनुसार, आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर सज्जाद गुल के निर्देश पर काम करते थे। आरोपी ड्रोन के जरिए गिराए हथियारों को कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों तक पहुंचाने में शामिल थे। इन हथियारों का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले करने के लिए किया जा रहा था। 29 मई 2022 को सुरक्षाबलों ने कठुआ के राजबाग पुलिस चौकी के ढली इलाके में आईबी पर एक ड्रोन (हेक्साकॉप्टर) को मार गिराया था। वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने 29 मई को राजबाग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। 30 जुलाई को केस एनआईए को सौंप दिया था।

जनवरी में दाखिल किया था आरोप पत्र

एनआईए ने इस मामले में 12 जनवरी 2023 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसमें लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी सज्जाद गुल के अलावा जम्मू निवासी फैसल मुनीर, कठुआ निवासी हबीब, मियां सोहेल, मुनी मोहम्मद (मृत) और राशिद के नाम शामिल हैं। आतंकी मॉड्यूल में शामिल एक संदिग्ध सदस्य कठुआ निवासी मुनी मोहम्मद की जम्मू के कोट भलवाल जेल में 19 अगस्त 2022 को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

यह है मामला

29 मई 2022 को कठुआ जिले के थाना राजबाग के तल्ली हरिया चक क्षेत्र में पुलिस ने तड़के एक ड्रोन को सीमा पार से आते देखा और उस पर गोली चलाई। ड्रोन को मार गिराया गया। ड्रोन के साथ एक पेलोड जुड़ा था। इसस 7 मैग्नेटिक बम और सात यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed