{"_id":"6038c8ee90c54a707d007341","slug":"jammu-kashmir-joint-of-bikram-chowk-flyover-become-loose-repairing-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बिक्रम चौक फ्लाईओवर के ज्वाइंट पड़े ढीले, आनन-फानन में करवाई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बिक्रम चौक फ्लाईओवर के ज्वाइंट पड़े ढीले, आनन-फानन में करवाई मरम्मत
Fri, 26 Feb 2021 03:39 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 26 Feb 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
बिक्रम चौक फ्लाईओवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बिक्रम चौक से बीसी रोड तक फ्लाईओवर के ज्वाइंट कमजोर पड़ गए हैं। फ्लाईओवर के ज्वाइंट कई जगह से खुलने से इंजीनियरों की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के बाद आनन-फानन में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत करवा दी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फ्लाईओवर के ज्वाइंट खुलने पर अगर मरम्मत समय पर न हो तो फ्लाईओवर की लाइफ लाइन पर इसका सीधा असर पड़ता है। जम्मू में यातायात सुचारु बनाए रखने में इस फ्लाईओवर की अहम भूमिका है। ऐसे में फ्लाईओवर पर यातायात का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। फ्लाईओवर के ज्वाइंट खुलने की समस्या पर अब विभाग की टीम निरंतर नजर भी रखेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खेल महोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, देश-दुनिया को आकर्षित करेंगे गुलमर्ग के ये चार दिन
विज्ञापन
ज्वाइंट कई जगह से कमजोर हुए थे और खुल गए थे। यह समस्या और गंभीर न हो, इससे पहले ही जरूरी मरम्मत करवाई गई है। विभाग की टीम फ्लाईओवरों के रखरखाब पर लगातार नजर रख रही है। जब भी मरम्मत की जरूरत होती है। उस कार्य को पूरा किया जाता है। - अशोक कुमार किकलू, चीफ इंजीनियर, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मूू