फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir, Jawan shot at JCO posted on Line of Control in Poonch, officers reached the spot

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर तैनात हरियाणा निवासी जेसीओ को जवान ने मारी गोली, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 16 Dec 2021 06:03 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 06:03 PM IST
सार

पुंछ के बालाकोट सेक्टर में जवान ने जेसीओ को गोली मार दी। मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंच गए हैं। आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir, Jawan shot at JCO posted on Line of Control in Poonch, officers reached the spot
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में अचानक गोली चलने से एक सूबेदार की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सूबेदार को एक जवान ने गोली मारी है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब चार बजे बालाकोट सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सभी जवान चौकन्ना हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने देखा कि खून से लथपथ हरियाणा निवासी सूबेदार जसबीर सिंह गिरे पड़े हैं। जवानों ने उन्हें उपचार के लिए 120 ब्रिगेड बीजी पहुंचाया, जहां उपचार शुरू होने से पहले उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही कि सूबेदार को इसी पोस्ट पर तैनात सेना के जवान ने गोली मारी है। हालांकि, सेना और पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।  
विज्ञापन


रामबन में मेजर और कुपवाड़ा में हवलदार ने इस सप्ताह कर ली थी आत्महत्या 
कुपवाड़ा में सोमवार 13 दिसंबर को सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सुबह 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा  रहा है। इस बारे में केस  दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 दिसंबर को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। । पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed