फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Highway authority can charge toll in Lakhanpur of Kathua from this month, rate list

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के लखनपुर में इसी माह से हाईवे अथॉरिटी वसूल सकती है टोल, यह है रेट लिस्ट

Thu, 02 Jan 2020 12:11 AM IST
Pranjal Dixit एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 02 Jan 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Highway authority can charge toll in Lakhanpur of Kathua from this month, rate list
टोल प्लाजा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में 63 वर्ष पुराने आबकारी टोल के समाप्त होते ही अब लखनपुर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का टोल लागू करने की कवायद तेज हो गई है। आबकारी विभाग के टोल बूथ एनएच अथॉरिटी को सौंपने की तैयारी चल रही है। एनएचएआई के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार लखनपुर में हाईवे का टोल प्लाजा इसी माह के अंत तक शुरू हो सकता है। हाईवे के इस टोल प्लाजा के सामने प्रदेश का आबकारी टोल ही सबसे बड़ा रोड़ा था, जिसे नए साल से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


लखनपुर हाईवे टोल का अनुबंध दिल्ली की रनछोड़ इलेक्ट्रिकल्स को जुलाई, 2019 में मिला था। सरोर में भारी विरोध के बीच 20 अक्तूबर से हाईवे ने टोल वसूलना शुरू कर दिया, वहीं लखनपुर में आबकारी विभाग के टोल की वजह से हाईवे का टोल लागू नहीं हो पा रहा था। नेशनल हाईवे-44 पर लखनपुर में (16.400 किलोमीटर प्वाइंट पर) इस टोल प्लाजा को स्थापित किया जाना है। हाईवे प्राधिकरण इसमें 46 किलोमीटर हाईवे का टोल वसूलेगा। प्राधिकरण की ओर से बीते साल मार्च में ही लखनपुर टोल के 2019-20 के रेट नोटिफाई कर दिए थे, जो एक अप्रैल से प्रभावी होकर 31 मार्च, 2020 तक लागू हैं। 
विज्ञापन


रोजाना गुजरते हैं 30 हजार से अधिक वाहन
लखनपुर से रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। प्रदेश के अन्य टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की संख्या इससे कम है।

टोल रेट लिस्ट

वाहन

टोल (रुपये में)

  आना या जाना आना-जाना दोनों मासिक
कार, जीप, वैन (एलएमवी)  85 125 2,755
एलसीजी, एलजीवी या मिनी बस 135 200 4,445
बस, ट्रक (दो एक्सल) 280 420 9,320
कामर्शियल वाहन (थ्री एक्सल)  305 455 10,165
एचसीएम, ईएमई, एमएवी (चार से छह एक्सल)  440 600 14,610
ओवर साइज वाहन (सात या अधिक एक्सल)  535 800 17,790


स्थानीय लोगों को मिलेंगी रियायतें 
लोकल नॉन कामर्शियल वाहनों के लिए टोल टैक्स में रियायतें लागू होंगी। इसके लिए 2019-20 के लिए निर्धारित मासिक 265 रुपये का पास बनवाना होगा, जो टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे के स्थानीय लोगों के लिए मान्य होगा। इसके अतिरिक्त टोल प्लाजा वाले जिले यानी कठुआ में पंजीकृत कामर्शियल वाहनों को भी छूट हासिल होगी। कामर्शियल कार, जीप या एलएमवी को 40 रुपये, एलसीवी या मिनी बस को 65 रुपये, बस या ट्रक को 140 रुपये, तीन एक्सल वाहन को 150 रुपये, चार से छह एक्सल वाहन को 220 रुपये और इससे अधिक वाले वाहन को 265 रुपये चुकाने होंगे। 

2013 में हुई थी सेहस्वां टोल की शुरुआत
हाईवे अथॉरिटी ने 21 मार्च, 2013 को सेहस्वां और ठंडी खुई में टोल प्लाजा खोले थे, जिन्हें लोगों के विरोध के चलते बंद करना पड़ा। टोल के अभाव में जम्मू से लखनपुर तक हाईवे की मरम्मत का काम प्रभावित हुआ। सरोर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद लखनपुर से विजयपुर तक 42 करोड़ की लागत से तारकोल बिछाने की तैयारी चल रही है। 
 

लखनपुर में हाईवे का टोल पहले से प्रस्तावित है लेकिन प्रदेश का अपना टोल प्रभावी रहने की वजह से हाईवे अथॉरिटी को दिक्कतें आ रही थीं। यह टोल हटने के बाद हाईवे का टोल लागू करने की तैयारी चल रही है।-अजय कुमार रजक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed