Jammu Kashmir: आतंकी हमलों के बाद जम्मू में हाई अलर्ट, दीपावली से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दीपावली के मद्देनजर जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस ने शहर से लेकर सीमा तक सुरक्षा ग्रिड तैयार की है, और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, खासकर आतंकी हमलों के बाद से पुलिस की सख्ती बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के गगनगीर में जेड मोड टनल के कैंप हुए आतंकी हमले और प्रवासियों को निशाना बनाने की वारदातों के चलते दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने नाकों से सुरक्षाग्रिड तैयार की है। त्योहारों को देखते हुए शहर से लेकर कठुआ, सांबा, राजोरी और पुंछ के सीमावर्ती इलाकों तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे सहित शहर में प्रवेश होने वाली हर सड़क पर नाकाबंदी की गई है। जम्मू के विक्रम चौक स्थिति तवी पुल पर स्थापित नाके पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और हर आने-जाने वाले और संदिग्ध को रोककर पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है। शनिवार देर रात 12.28 पर तवी पुल नाके पर पुलिस मुस्तैद दिखी। नाके पर आती एक कार को पुलिस तुरंत हाथ देखकर रोकती है। चालक से पूछताछ करती है। दस्तावेज जांचने के बाद ही जाने दिया जाता है। इसी तरह का दृश्य अन्य नाकों पर भी रहा।
जोखिम नहीं लेना चाहती पुलिस, चुनाव से पहले जम्मू संभाग रहा आतंकियों का टार्गेटत्योहार के चलते सुरक्षा के मामले में पुलिस और सुरक्षाबल किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। इसका एक कारण यह भी है कि विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू संभाग के जिला कठुआ का बनी क्षेत्र अचानक से आतंकियों के टार्गेट पर आया था।
अपनी रणनीति को बदलते हुए आतंकियों ने 90 के दशक के इस रूट को फिर से इस्तेमाल करना शुरू किया था। बनी क्षेत्र में गढ़वाल रेजिमेंट के गश्ती वाहन पर आतंकियों ने गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में पांच जवान बलिदान हो गए थे। हालांकि यहां अब सेना बढ़ा दी गई है। पूर्व के आतंकी हमलों को देखते हुए प्रदेश के प्रवेशद्वार से लेकर जम्मू शहर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
धनतेसर और दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ पर भी नजर
धनतेरस और दिवाली की खरीदारी को लेकर शहर के रघुनाथ सहित अन्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमान संभाली है। भीड़ में कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस की दिनभर बाजारों में भी नजर है।
दमकल विभाग ने जारी की एडवाइजरी आतिशबाजी के समय सिंथेटिक कपड़े न पहनेंदिवाली के मद्देनजर दमकल विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि सुरक्षित दिवाली के लिए क्या करें और क्या न करें। इसमें कहा है कि लाइसेंस धारक से ही पटाखे खरीदें। इसके अलावा खरीदारी करते वक्त पैकेजिंग का सर्टिफिकेट चेक करें।
आतिशबाजी से पहले सावधानियां पढ़ने पर भी जोर दिया गया है। एडवाइजरी के अनुसार, आतिशबाजी करते समय अपने पास पानी रखें। सिंथेटिक कपड़ों की जगह सुरक्षित कपड़े पहनें और चश्मा आदि लगाकर रखें। बच्चों को इनसे दूर रखें और बालों को बांध कर रखें। विभाग ने कहा है कि स्कूलों, कालेजों और अस्पताल के पास आतिशबाजी नहीं करें। पटाखे हाथों में लेकर न चलाएं। इसके अलावा ज्वलित पदार्थों के नजदीक आतिशबाजी नहीं करें।