{"_id":"65c5d7b2ddd01834500861f8","slug":"jammu-kashmir-gulam-ali-khatana-meets-amit-shah-after-giving-st-status-pahari-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पहाड़ियों को एसटी दर्जे के बाद अमित शाह से मिले गुलाम अली खटाना, प्रदेश के हालातों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पहाड़ियों को एसटी दर्जे के बाद अमित शाह से मिले गुलाम अली खटाना, प्रदेश के हालातों पर की चर्चा
Fri, 09 Feb 2024 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:13 PM IST
सार
गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजोरी-पुंछ क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास हुआ है। इन दोनों जिलों की सुविधा के लिए चौकी चौरा और भामला के बीच सुरंग और नौशेरा क्षेत्र में एक और सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्यसभा सासंद गुलाम अली खटाना गृहमंत्री अमित शाह से मिले
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि निहित स्वार्थ के लिए राजोरी-पुंछ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि राजोरी और पुंछ के लोग शांति व भाईचारा कायम रखेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में घोषणा की है कि आरक्षण के कारण आदिवासी गुज्जरों और बकरवालों को मिलने वाला आरक्षण किसी तरह से प्रभावित नहीं होगा। खटाना ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजोरी-पुंछ क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास हुआ है। इन दोनों जिलों की सुविधा के लिए चौकी चौरा और भामला के बीच सुरंग और नौशेरा क्षेत्र में एक और सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे जम्मू से राजोरी तक यात्रा का समय कम हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए चल रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी। आदिवासी युवाओं और अन्य लोगों के साथ बैक टू बैक बैठकों के बारे में भी बताया गया। दावा किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अच्छी प्रतिक्रिया है।
भाजपा जम्मू-कश्मीर की सभी पांच और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से एक सीट पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल है। अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है।