फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir govt appoints BDOs as Administrators for Panchayats

जम्मू कश्मीर: अब बीडीओ करेंगे पंचायतों का विकास, 4291 हल्कों का देखेंगे कामकाज

Wed, 10 Jan 2024 06:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पंचायत हल्कों के मामलों को चलाने के लिए खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को प्रशासक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
jammu kashmir govt appoints BDOs as Administrators for Panchayats
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर सरकार ने बुधवार को पंचायत हल्कों के मामलों को चलाने के लिए खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को प्रशासक नियुक्त किया है। सरकार का यह फैसला केंद्र शासित प्रदेश में 4291 निर्वाचित पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन बाद आया है।
विज्ञापन


इसे लेकर ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, बीडीओ छह महीने की अवधि के लिए या अगले आदेश तक पंचायतों के लगभग 25000 प्रतिनिधियों से कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन


4291 पंचायतों हल्कों के साथ-साथ 310  ब्लॉक विकास परिषदों (बीडीसी) का कार्यकाल नौ जनवरी को समाप्त हो गया। अब जिला विकास परिषदें (डीडीसी) जम्मू-कश्मीर में एकमात्र निर्वाचित संस्था रह गई हैं, जो लगभग छह वर्षों से निर्वाचित सरकार के बिना है। इससे पहले दो निगमों (जम्मू और श्रीनगर) सहित 77 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) का कार्यकाल पिछले साल के अंत में समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी का पांच साल का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में समाप्त होने वाला था, लेकिन नियमों और पंचायती राज अधिनियम के अनुसार, बीडीसी का कार्यकाल पंचायतों के साथ समाप्त होता है और इस प्रकार नौ जनवरी को पंचायतों के साथ उनका भी अस्तित्व समाप्त हो गया।

बीडीसी के चुनाव अक्तूबर 2019 में हुए थे, जबकि पंचायतों के चुनाव नवंबर-दिसंबर 2018 में हुए थे और पंचायतों का औपचारिक रूप से गठन आठ जनवरी, 2019 को हुआ था।


अधिकारियों को बीडीसी से संबंधित वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां प्रदान करने पर जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बीडीसी के चुनाव होने तक ब्लॉकों का विकास प्रभावित न हो।

इसके साथ ही जनवरी 2021 में गठित 20 जिला विकास परिषदें एकमात्र निर्वाचित संस्था बनी रहेंगी।  इनके 2026 की शुरुआत तक जारी रहने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed