{"_id":"63df401537e77a5b944dfe94","slug":"jammu-kashmir-feeling-hot-during-day-due-to-clear-weather-chances-of-rain-and-snowfall-in-some-parts-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मौसम साफ होने से दिन में तपिश का अहसास, कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मौसम साफ होने से दिन में तपिश का अहसास, कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Sun, 05 Feb 2023 11:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:05 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चौबीस घंटे में जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
गुलमर्ग में स्कीयर्स
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने का असर दिखने लगा है। जम्मू समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन की धूप में तपिश के अहसास के साथ पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चला गया है। हालांकि रात में अभी ठंडक कायम है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चौबीस घंटे में जम्मू व कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
शनिवार को दिनभर धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 23.3 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.8, बटोत में 5.8, कटड़ा में 9.5 और भद्रवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में अधिकतम पारा सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 13.0 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 13.2
लेह माइनस 8.0
गुलमर्ग माइनस 5.5
काजीकुंड माइनस 3.0
पहलगाम माइनस 0.9
कोकरनाग माइनस 1.8