{"_id":"66f8542ff60e1ee8f909d993","slug":"jammu-kashmir-elections-campaign-for-the-third-phase-will-stop-today-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Elections : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, निर्दलीयों को अपने साथ लाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Elections : आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, निर्दलीयों को अपने साथ लाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू
Sun, 29 Sep 2024 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:38 AM IST
सार
राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों की नजर चुनाव लड़ रहे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं जो उनका खेल बिगाड़ सकते हैं। इन उम्मीदवारों अपने हक में बैठाने के लिए दल दबाव बनाने में जुटे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
तीसरे चरण में एक अक्तूबर को 40 सीटों पर मतदान होना है। अधिकतर सीटें जम्मू संभाग की हैं। अकेले जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में 5 और उधमपुर में 4 सीटें हैं। इन सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा था। लेकिन इस बार भाजपा को कई सीटों पर कांग्रेस और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के बागी भी हैं। उधमपुर में भाजपा के बागी पवन खजूरिया, सुचेतगढ़ से कांग्रेस के बागी अजैब मोटन, शाम लाल, छंब से कांग्रेस के बागी सतीश शर्मा आदि चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में ये दल निर्दलीय और बागियों को अपने समर्थन में लाने का पूरा जोर लगा रहे हैं।