{"_id":"66edcc0213ede384da061843","slug":"jammu-kashmir-elections-2024-congress-president-kharge-will-campaign-in-jammu-today-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Elections 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे आज जम्मू में करेंगे प्रचार, खौर में रैली भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Elections 2024 : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे आज जम्मू में करेंगे प्रचार, खौर में रैली भी होगी
Sat, 21 Sep 2024 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:55 AM IST
सार
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि खरगे शनिवार सुबह दिल्ली से पहुंचेंगे और सबसे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बाद में कांग्रेस प्रमुख खौर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी उम्मीदवार तारा चंद के लिए प्रचार करेंगे और जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खौर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि खरगे शनिवार सुबह दिल्ली से पहुंचेंगे और सबसे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बाद में कांग्रेस प्रमुख खौर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तारा चंद (61), जिन्होंने 2002 और 2008 में छंब सीट जीती, लेकिन 2014 में भाजपा से हार गए, उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता, उपमुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
अब उन्हें छंब में चतुष्कोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है जहां भाजपा ने इस सीट से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस और भाजपा के बागी उम्मीदवार क्रमश: सतीश शर्मा और नरेंद्र सिंह निर्दलीय के रूप में लड़ रहे हैं।