फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election Women voters outnumber men on six seats in valley

J&K Election: घाटी की छह सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा, 14 सीटों पर आंकड़ा फर्स्ट डिवीजन के पार

Sat, 21 Sep 2024 12:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली वाली डोडा सीट पर भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। डोडा में 75.82 और डोडा वेस्ट में 78.24% महिलाओं ने मत डाले हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Women voters outnumber men on six seats in valley
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व में पहले चरण में हुए मतदान में कश्मीर घाटी की अपेक्षा चिनाब वैली के मतदाता ज्यादा जागरूक साबित हुए हैं। इस इलाके की महिलाओं ने मताधिकार का खूब प्रयोग किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया है। इसमें सात जिलों की 24 सीटों पर 61.38 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 14 सीटों पर मतदान का आंकड़ा 60 से 80 फीसदी तक है। महिला प्रत्याशियों वाली सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। सबसे ज्यादा मतदान इंद्रवल सीट पर हुआ और यहां महिला मतदाताओं ने मिसाल पेश की है। इस सीट पर पुरुष वोटरों ने 81.47%, जबकि महिलाओं ने 82.90% मतदान किया। 

विज्ञापन

इस सीट पर भाजपा, पीडीपी और कांग्रेस ने भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली वाली डोडा सीट पर भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। डोडा में 75.82 और डोडा वेस्ट में 78.24% महिलाओं ने मत डाले हैं। इस सीट पर पुरुष 69.34 और 73.91 फीसदी तक ही पहुंच पाए।

आतंकवाद के खिलाफ भाजपा का चेहरा बन चुकी शगुन परिहार की किस्तवाड़ सीट पर महिलाओं ने 79.93 फीसदी मत डाले हैं और पुरूष 76.62 तक ही पहुंच पाए। भाजपा के प्रभाव वाली भदरवाह सीट पर भी महिलाएं वहां के पुरुषों से अव्वल रही हैं। महिला प्रत्याशी वाली पैडर नागसेनी में 80.67% मतदान हुआ और यहां महिलाओं ने 80.57 और पुरुषों ने 80.77% मतदान किया। 

विज्ञापन

छह सीटों पर एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, कुलगाम और डोडा पश्चिम में एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। डूरू, डोडा, रामबन और कोकरनाग में थर्ड जेंडर मतदाताओं ने 100 फीसदी मतदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed