फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir Assembly Election 2024 BJP released resolution letter Know Full Details

J&K Election: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, अमित शाह बोले- अनुच्छेद 370 हुआ अतीत; अब कभी नहीं लौटेगा

Fri, 06 Sep 2024 05:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Sep 2024 05:21 PM IST
सार

Jammu kashmir Election 2024 : अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर जम्मू पहुंचे। उन्होंने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और फिर पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।

विज्ञापन
Jammu kashmir Assembly Election 2024 BJP released resolution letter Know Full Details
भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर जम्मू पहुंचे। अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी करने के बाद कहा कि आजादी के समय से ही हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का ये भूभाग बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आजादी के समय से ही हमने इस भूभाग को हमेशा भारत के साथ जोड़े रखने के लिए प्रयास किए। 

विज्ञापन


पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक... ये पूरा संघर्ष पहले भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया। क्योंकि हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है और रहेगा। 
विज्ञापन


2014 तक जम्मू-कश्मीर पर हमेशा आतंकवाद और अलगाववाद की परछाई रही। ये हमेशा जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे और सभी सरकारों ने एक प्रकार से तुष्टिकरण की पॉलिस्टिक्स से जम्मू-कश्मीर को डील किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 से 2024 तक जम्मू-कश्मीर के लिए स्वर्णिम काल
पहले यहां अलगाववादियों के सामने सरकारें नतमस्तक हुआ करती थीं। बीते 10 साल में यहां शांति रही और विकास हुआ। 370 और 35A खत्म करना ऐतिहासिक फैसला रहा। अब ये दोनों अतीत बन चुके हैं। उनकी अब कभी वापसी नहीं हो पाएगी। 2014 से 2024 तक जम्मू-कश्मीर के लिए स्वर्णिम काल रहे। 

जम्मू-कश्मीर में विकास के क्षेत्र में बहुत सारे काम हुए
धारा 370 और 35ए... अब पास्ट बन चुका है, वो हमारे संविधान का हिस्सा नहीं है। इसका बात का पूरे भारत और जम्मू-कश्मीर की जनता को आनंद है। क्योंकि धारा 370 ही वो कड़ी थी जो कश्मीर के अंदर युवाओं को उनके हाथ में पत्थर और हथियार पकड़ाती थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास के क्षेत्र में बहुत सारे काम हुए हैं।

भाजपा ने बहाल किया पंचायती राज
पहले यहां डेमोक्रेसी तीन परिवारों में ही सीमित होकर रह गई थी। ना पंचायत चुनाव होते थे, ना तहसील पंचायतें बनती थीं, ना जिला पंचायतें होती थीं। भाजपा की सरकार ने ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत और म्यूनिसिपलिटी का चुनाव कराकर पंचायती राज को बहाल करने का काम किया है और लोकतंत्र को प्रस्थापित किया है।

राहुल गांधी से मांगा जवाब
मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि आप देश और जम्मू-कश्मीर की जनता के सामने स्पष्ट करिए, आपके मौन धारण करने से कुछ नहीं होगा। क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडा साथ कांग्रेस पार्टी सहमत है या नहीं? आप हां या ना में जवाब दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed