फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir diesel petrol price today 20 february 2021 petrol diesel price 20 feb 2021 know rates according to iocl

Petrol Diesel Price: जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल की कीमत पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर, 84 रुपये डीजल तो 94 रुपये पहुंचा पेट्रोल

Sat, 20 Feb 2021 10:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 20 Feb 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir diesel petrol price today 20 february 2021 petrol diesel price 20 feb 2021 know rates according to iocl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल और डीजल की कीमतें शहर में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। सुबह वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों में 90 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल भरवाना पड़ा। ये दाम अब तक हो चुकी बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा है। वाहन चालकों का तर्क है कि यूं ही कीमतें बढ़ती रहीं तो पेट्रोल 100 रुपये के आसपास पहुंच जाएगा। ज्यादा दाम बढ़ने पर वाहन चलाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन


बढ़ोतरी का क्रम 11 फरवरी से शुरू हुआ। इस दिन पेट्रोल के दाम 88 रुपये के आसपास पहुंचे थे। 14 फरवरी तक दामों में तीस पैसे का इजाफा हुआ। वहीं शनिवार को जम्मू में पेट्रोल का दाम 90 रुपये 43 पैसे पहुंच गया है। डीजल भी 81 रुपये 66 पैसे हो गया है। कश्मीर में पेट्रोल का दाम 93 रुपये 78 पैसे और डीजल 84 रुपये 50 पैसे है। ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो माल वाहक और सवारी वाहनों के किराये में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


पंप ऑपरेटरों से उलझ रहे हैं वाहन चालक
तीन दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम एक रुपये तक बढ़े हैं। इसमें बढ़ोतरी तीस पैसे से 40 पैसे हुई है। बढ़ रहे दामों के कारण वाहन चालकों का पंप आपरेटरों से विवाद भी हो रहा है। बीसी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप आपरेटर सुनील ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की दरों में इजाफा हर रोज हो रहा है। वाहन चालक पुराने रेट पर तेल भरवाने को कह रहे हैं। मीटर रीडिंग में कम तेल शो होने पर विवाद हो रहा है। मशक्कत से समझाना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के विंटर जोन के 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी


ऐसे दाम बढ़े तो कैसे चलाएंगे वाहन

वाहन चालक मनोज कुमार निवासी पलौड़ा ने बताया कि ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो वाहन चलाना बंद करना पड़ेगा। इसी तरह बसों और माल वाहनों के किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। लोगों के लिए भी सफर महंगा हो जाएगा। शौकत अली निवासी बठिंडी ने बताया कि तेल भरवाने आए, मगर दामों में बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह पहले दाम तीन रुपये तक कम थे। अब बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अर्जुन सिंह निवासी ज्यूल ने बताया कि अब तो हद ही हो गई है। दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाहन चलाना काफी महंगा साबित हो रहा है। घरों से वाहन सोच समझ कर ही निकालने पड़ रहे हैं।

गाड़ी के साथ बोतलों में भी भरवा रहे तेल
दोपहिया वाहन चालक गाड़ी के साथ बोतलों में तेल भरवा रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि रोज दाम बढ़ रहे हैं। इमरजेंसी के लिए भरवाया तेल बाद में काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed