{"_id":"6aa712fb83ccf5d55d0ffc4f","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1011867-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीता मैच
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में पंडित सीताराम सपोलिया क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पंडित सीताराम सपोलिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को एमए स्टेडियम में लीजेंड्स क्रिकेट क्लब और ब्रदर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 19 रनों से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर ब्रदर क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 119 रन बनाए। क्लब के बल्लेबाज रवि राजपूत ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ब्रदर क्रिकेट क्लब के कप्तान आसिफ हुसैन ने चार विकेट हासिल किए। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रदर क्रिकेट क्लब की टीम 15.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी। लीजेंड्स क्रिकेट क्लब के कप्तान विशाल डोगरा ने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।