{"_id":"603094e88ebc3ee8fd5e519e","slug":"12th-class-result-of-the-winter-zone-of-jammu-kashmir-school-education-board-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के विंटर जोन के 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के विंटर जोन के 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
Sat, 20 Feb 2021 10:19 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के विंटर जोन की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कोविड के बीच हुई इन परीक्षाओं में 15056 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 10672 ने सफलता हासिल की है। नतीजों का कुल पास प्रतिशत 71 फीसदी रहा है, जिसमें 73 फीसदी लड़कियां और 69 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
साइंस में सुनीता देवी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल किश्तवाड़ के राहुल शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहली पोजीशन हासिल की है। वहीं गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज भद्रवाह के मोहम्मद इदरीस ने 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ कामर्स संकाय और गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल किश्तवाड़ की सना अमीन मालिक ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान किया है।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण की चुनौती के बीच हुई इन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। बोर्ड ने कोविड की चुनौती के बीच रिकॉर्ड चार महीने में परीक्षा की प्रक्रिया को पूरा किया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा 19 नवंबर को शुरू हुई थी, जबकि अंतिम परीक्षा नौ दिसंबर को आयोजित की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू संभाग के 130 नेता पीडीपी प्रमुख के लिए महबूबा के नाम पर लगाएंगे मुहर
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष वीना पंडिता ने कहा कि यह सभी के लिए गर्व करने का क्षण है। कोरोना की चुनौतियों के बीच परीक्षा प्रक्रिया को सफलता से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को बधाई और असफल रहे विद्यार्थी मेहनत से और बेहतर करने का प्रयास करें।