{"_id":"602c9bdb8ebc3ee907507a03","slug":"jammu-kashmir-diesel-petrol-price-today-17-february-2021-petrol-diesel-price-17-feb-2021-know-rates-according-to-iocl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: जम्मू-कश्मीर में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, घाटी में 92 रुपए प्रति लीटर तक पहुंची कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price: जम्मू-कश्मीर में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, घाटी में 92 रुपए प्रति लीटर तक पहुंची कीमत
Wed, 17 Feb 2021 10:00 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : पीटीआई
डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू शहर में बुधवार को पेट्रोल 89.44 और डीजल 80.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं श्रीनगर में पेट्रोल 92.79 और डीजल 83.48 प्रति लीटर मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऑटो चालक रणदीप सिंह ने बताया कि दो महीने पूर्व डीजल की कीमत 70 रुपये के करीब थी, जो बढ़कर 81 हो गई है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से आमदनी कम हुई है। बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। मिनी बस के मालिक संजीव ने बताया कि अभी तक कोरोना हमारी से छुटकारा नहीं मिला है और महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रंजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने चार पहिया वाहन रखा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों से अब वाहन चलाना बहुत महंगा पड़ रहा है। वहीं शहर के विपुल शर्मा ने कहा कि बढ़ रही कीमतों पर अंकुश लगाया जाए। प्रेम लाल शर्मा ने कहा कि इस आधुनिक युग में बिना वाहनों के गुजारा करना मुश्किल है। लेकिन आए दिन बढ़ रहे दामों के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू में आतंकियों के टारगेट वाले इन व्यस्त इलाकों में चहल-पहल घटी, देखिए तस्वीरें
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।