केसी चौक में आतंकी से आईईडी मिलने के बाद जहां पुलिस हाई अलर्ट पर है, वहीं आतंकियों के टारगेट वाले व्यस्त इलाकों में सोमवार को चहल-पहल कम रही। लोग अभी भी दहशत में हैं। पुलिस को इनपुट मिले थे कि आतंकी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लखदाता बाजार और रघुनाथ मंदिर में हमले की फिराक में हैं। सोमवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा कड़ी रही। यात्रियों के सामान की चेकिंग जारी रही। अन्य जगहों पर भी गश्त बढ़ाई गई और नाके लगाए गए हैं। नाकों पर बिना कारण रुकने वाले लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही है। हालांकि लखदाता बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही, लेकिन यहां पुलिस की गश्त न के बराबर देखी गई।
जम्मू में आतंकियों के टारगेट वाले इन व्यस्त इलाकों में चहल-पहल घटी, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड
बस स्टैंड से भीड़ गायब गायब थी। कुछ ही यात्री दिख रहे थे। अधिकांश बैंच खाली मिले। बस स्टैंड में पुलिस अधिकारी चेकिंग के लिए पहुंचे। करीब 15 मिनट तक चेकिंग चली। बस स्टैंड जाने वाले रोड पर पुलिस कर्मी लोगों को जल्दी निकलने की हिदायत दे रहा था। रोड के पास किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा था। बस स्टैंड में मौजूद यात्री बसों के इंतजार में खड़े थे। सुंदरबनी की बस पक़ड़ने आए यात्री हरिया राम, गोपाल और सुंदर ने बताया कि पता चला है कि यहां पर विस्फोटक सामग्री मिली है। लोगों की भीड़ भी नहीं है। अब बीसी रोड से गंतव्य के लिए बस लेंगे। वहीं, दुकानदार राजन गुप्ता, सुनील राजपूत, रोशन लाल, जितेंद्र और हितेश गंडोत्रा ने कहा कि जब से आईईडी पकड़ी गई है, यहां ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। बस स्टैंड में लोग कम आ रहे हैं। पुलिस भी सख्ती कर रही है।
रघुनाथ बाजार
रघुनाथ मंदिर के बाद पुलिस नाके में कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं था। अन्य दिनों में यहा पर दो से तीन पुलिस कर्मी तैनात रहते थे। बाजार सुनसान था। मुख्य चौक में सिर्फ वाहनों की आवाजाही थी। यहां मुनीश और राजेश ने बताया कि आतंकी से विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं। इस कारण यहां लोगों की चहल पहल काफी कम हो गई है। वहीं, मंदिर में सुरक्षा बल मुस्तैद रहे। मंदिर के बाहर बिना कारण किसी को रुकने नहीं दिया जा रहा था।
लखदाता बाजार
लखदाता बाजार में भी चहल पहल कम रही। हालांकि अन्य बाजारों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। अजय और राजन गुप्ता ने बताया कि आतंकी हमले की सूचना के बाद लोग सहमे हुए हैं। बाजार में कम लोग आ रहे हैं। सड़कें भी खाली ही रहीं।
रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन में यात्रियों की संख्या रूटीन से कम रही। ट्रेनों के माध्यम से यात्री आ-जा रहे थे। यहां पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। गश्त रूटीन में होती रही। रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामान की भी जांच हो रही थी। संदिग्धों से भी पुलिस वाले पूछताछ करते दिखे। पहचान दिखाने के बाद ही जाने की अनुमति दे रहे थे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में में बांस उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी, अपनाएंगे असम का बांस उद्योग मॉडल