फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir DGP said-the neighboring country Pakistan only gave death and destruction

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी बोले-पड़ोसी देश पाक ने सिर्फ मौत और विध्वंस दिया, किसी भी तरह से मित्र नहीं

Wed, 20 Nov 2019 01:50 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 20 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir DGP said-the neighboring country Pakistan only gave death and destruction
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह से केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के लोगों का मित्र नहीं है। पड़ोसी देश ने उन्हें सिर्फ  मौत और विध्वंस दिया है। भारत के खिलाफ  पाकिस्तान का छद्म युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। पुलिस बल शत्रु से लड़ाई जारी रखेगा ताकि देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा और गांदरबल जिले का दौरा कर उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से बातचीत की और पुलिस कर्मियों के दरबार को भी संबोधित किया। पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों और जवानों से अपील की कि जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के दुश्मनों की मंशाओं को पूरा न होने दें। 
विज्ञापन


विध्वंस और आतंकवाद को उखाड़ा जाना है ताकि आम आदमी शांतिपूर्ण माहौल में रह सके जो हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने में पुलिस की अहम भूमिका रही है। वर्ष 2010 व 2016 में पुलिस को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर काफी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भी सुरक्षा बलों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। अपनी सुविधाओं का ख्याल न रखते हुए जवान इस मोर्चे पर डटे रहे। खुशी इस बात की है कि जवानों की सक्रियता की वजह से पूरे प्रदेश में माहौल शांतिपूर्ण रहा। 

ड्रग माफियाओं के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
डीजीपी ने ड्रग के खिलाफ अभियान तेज करने करने को कहा ताकि समाज से इस बुराई का उखाड़ फेंका जा सके। ड्रग माफियाओं की धरपकड़ करने को कहा। साथ ही युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed