फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir DGP dilbagh Singh in Rajouri said 57 boys gone to Pakistan either on study visa or tourist visa they started terrorist activities 

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी ने बताया- पाकिस्तान पढ़ाई करने गए लड़के आतंकी बनकर लौटे, अब तक 17 मारे गए

Tue, 10 Aug 2021 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 03:54 PM IST
सार

कश्मीर से पाकिस्तान जाकर पढ़ाई के बहाने आतंकी बनने वाले युवाओं को लेकर डीजीपी ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
jammu kashmir DGP dilbagh Singh in Rajouri said 57 boys gone to Pakistan either on study visa or tourist visa they started terrorist activities 
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह मंगलवार को राजोरी जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई लड़के साल 2017 से 2018 के दौरान वैध पासपोर्ट और वीजा पर पाकिस्तान गए थे। इनमें से करीब 57 मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें लड़के जो स्टडी वीजा या टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गए थे, वह पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। इन 57 में से 17 आतंकी बनकर वापस आ गए थे और अब तक मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


राजोरी पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह जिले में हुई मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक(रमीस अहमद तांत्रे) ने फरवरी 2018 में भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान की यात्रा की थी। एसपी ने कहा कि दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि छह अगस्त को पुलिस को जिले के थानामंडी थाना क्षेत्र में आतंकियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर भारतीय सेना और पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान संयुक्त दल आतंकवादियों के निकट संपर्क में आया, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। जिनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed