{"_id":"6682858e7f3dcf3b75001e43","slug":"jammu-kashmir-cylinder-exploded-in-poonch-kept-in-a-vehicle-that-came-to-supply-lpg-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर : पुंछ में रसोई गैस की सप्लाई देने आई गाड़ी में रखा सिलेंडर में विस्फोट, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर : पुंछ में रसोई गैस की सप्लाई देने आई गाड़ी में रखा सिलेंडर में विस्फोट, मची अफरा-तफरी
Mon, 01 Jul 2024 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:01 PM IST
सार
पुंछ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब रसोई गैस की सप्लाई देने आई एक गाड़ी में सिलेंडर विस्फोट हो गया। अचानक हुए तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन
पुंछ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब रसोई गैस की सप्लाई देने आई एक गाड़ी में सिलेंडर विस्फोट हो गया। अचानक हुए तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला पुंछ नगर के मोहल्ला सराय में हुआ। गनीमत यह रही कि इस विस्फोट में किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि सिलेंडर में विस्फोट से उसका ऊपरी हिस्सा उखड़ गया। इसमें विस्फोट के कारण का भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से धमाका हुआ, उससे बड़ा नुकसान हो सकता था। अगर आग लग जाती तो आसपास खड़ी गाड़ियां और घर इसकी चपेट में आ सकते थे। सिलेंडर में विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पता चल रहा है कि विस्फोट जोरदार था।