फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Crime News Wife Kills Husband Brutal Murder in Udhampur Know Details in Hindi

उधमपुर में रिश्ते का कत्ल: हत्या कर जलाया शव, हाथ-पैर काटकर बैग में भरा; पत्नी-सास और साले ने इसलिए की क्रूरता

Mon, 26 May 2025 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 May 2025 11:23 AM IST
सार

उधमपुर जिले के चिनैनी में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी-सास और साले ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को जला दिया, अधजली लाश बैग में न आई तो पैर और हाथ काटकर मरोड़ दिए। नाले से दुर्गंध उठने पर हत्या की जानकारी हुई। पुलिस ने पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Crime News Wife Kills Husband Brutal Murder in Udhampur Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के चिनैनी में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात हुई। बेरहमी से हत्या की...। शव की शिनाख्त न हो, इसलिए उसे पहले जलाने की कोशिश की...। अधजले शव को बैग में भरने के लिए टांगों और बाजू को थोड़ा-थोड़ा काटकर उसे मोड़ा...। बैग में लाश भरकर नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया...। शव से दुर्गंध आने पर वारदात का पता चला। 
विज्ञापन


ये रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात है रिश्ते के कत्ल की। वारदात चिनैनी की है। कत्ल के आरोप में पुलिस ने युवक की पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव चुलना, पंचैरी निवासी रवि कुमार (32) अपने ससुराल नगरेला जाने के बाद 16 मई से लापता था। रवि के परिवारीजन ने उसे ढूंढा पर वह नहीं मिला। फोन भी स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन कर थक-हार चुके परिवारीजन ने 23 मई को रवि की गुमशुदगी दर्ज कराई। पर, गुमशुदगी दर्ज कराए जाने से एक दिन पहले पंचायत लद्दा के नगरेला नाले में बैग में भरा अधजला शव मिला था। चिनैनी के एसडीपीओ सुखबीर सिंह तथा थाना प्रभारी जसविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
 

फोरेंसिक साइंस लैबोरटरी (एफएसएल) की टीम को मौका-ए-वारदात बुलाया गया। पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिशों में जुटी रही। बाद में पता चला कि बैग में मिला शव रवि का है। पर, सबसे बड़ा पेच यही था कि उसकी इतनी बेरहमी से हत्या किसने की? क्या वजहें रही होंगी? 

 

शक की सुई ससुरालीजन व पत्नी के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। आखिरकार पुलिस ने रवि की पत्नी निशा देवी, नगरेला निवासी सास कांता देवी और साले जोगिंदर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की परतें उधड़ती चली गईं। तीनों ने हत्या करना कबूल लिया।
 

आरोपियों ने कबूला-घरेलू विवाद में ले ली जान
पुलिस के मुताबिक, तीनों ने कबूला कि उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि रवि की पत्नी निशा तीन माह पहले पति का घर छोड़कर मायके चली गई थी। वजह था घरेलू विवाद। आरोपियों ने इसी विवाद में रवि की जान ले ली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।

सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को रविवार को चिनैनी पुलिस ने उधमपुर में कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने निशा, कांता देवी और जोगिंदर को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड मिलने के बाद आरोपियों को चिनैनी थाने में लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है ।

यह भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: ज्योति के फोन से डिलीट डाटा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; पीआईओ से बात के मिले चौंकाने वाले सबूत



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed