{"_id":"64bee23f8763556c780bee9b","slug":"jammu-kashmir-clear-weather-state-heat-and-humidity-caught-hold-chances-of-rain-today-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मौसम साफ रहने से तपिश और उमस ने पकड़ा जोर, आज बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मौसम साफ रहने से तपिश और उमस ने पकड़ा जोर, आज बारिश होने के आसार
Tue, 25 Jul 2023 02:13 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:13 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 26 और 27 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
जम्मू में कॉलेज जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस ने जोर पकड़ा है। जम्मू समेत अन्य कई जिलों में गर्मी का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 26 और 27 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। सोमवार को जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में हल्के बादल भी छाए, लेकिन तपिश के साथ उमस हावी रही। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 72 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। तेज धूप के बजाय लोग खरीदारी के लिए शाम में निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 35.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य हिस्सों में भी मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ी है।
विज्ञापन
उधर, कश्मीर में भी मौसम साफ रहने से श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।