फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu -Kashmir: Center's team will now conduct survey for cleanliness ranking

जम्मू-कश्मीर: स्वच्छता रैंकिंग के लिए अब केंद्र की टीम करेगी सर्वे

Tue, 30 Mar 2021 03:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 30 Mar 2021 03:51 PM IST
सार

  •  बीते साल हुआ हुआ सुधार, इस बार किए ज्यादा प्रयास
  •  लगभग 20 से ज्यादा जगहों से डंपिंग साइटों को हटाया जा चुका

विज्ञापन
Jammu -Kashmir: Center's team will now conduct survey for cleanliness ranking
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम की ओर से चलाया गया अभियान पूरा हो गया है। अब केंद्र की टीम सर्वे करने आएगी। बीते साल रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। इस बार ज्यादा प्रयास किए गए हैं। बीते साल स्वच्छता रैंकिंग 224 रही थी। इससे पहले 318 पहुंच गई थी। सुधार के लिए नाले और नालियों की हालत में सुधार किया गया है। अमृत योजना के तहत भी नालों से मलबा निकाला गया है और दोनों तरफ जंगले लगाए गए हैं।

विज्ञापन


रास्तों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घरों का कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर कर्मचारी पहुंच रहे हैं। हर सप्ताह नालियों की सफाई करना जरूरी किया गया है। नगर निगम के अनुसार अभी तक रैंकिंग में सुधार के लिए चलाए गए अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा रखने पर काम हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एक साल बाद भी कम्युनिकेबल डिजीज अस्पतालों के लिए नहीं मिल पाई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोगों को भी जागरूक किया गया है। घरों से कचरा उठाने के बाद डंपिंग साइट को भी हटाया जा रहा है। लगभग 20 से ज्यादा जगहों से डंपिंग साइटों को हटाया जा चुका है। एसीआर सुधीर बाली ने कहा कि रैंकिंग में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं। अब केंद्र की टीम दौरा करेगी। बीते साल रैंकिंग 224 रही है। इस बार सुधार होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed