फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: CBSE schools cannot ask for any fees other than tuition fees

जम्मू-कश्मीर: ट्यूशन फीस के अतिरिक्त और कोई फीस नहीं मांग सकते सीबीएसई स्कूल

Wed, 21 Apr 2021 01:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 21 Apr 2021 01:59 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा-शिकायकत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: CBSE schools cannot ask for any fees other than tuition fees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में संचालित सीबीएसई स्कूल ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की फीस अभिभावकों से नहीं ले सकते हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की ओर से जारी आदेश जेके बोर्ड से पंजीकृत स्कूलों के साथ सीबीएसई स्कूल पर भी लागू होगा। निजी स्कूल प्रबंधक अभिभावकों को फीस देने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य फीस मांगने वाले स्कूलों पर अभिभावकों की शिकायत के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना के बावजूद कुछ निजी स्कूल प्रबंधकों की मनमानी जोरों पर है। नए-नए नियमों का हवाला देते हुए वह अभिभावकों से एक साथ छह-छह महीने की फीस जमा करवाने के लिए कह रहे हैं। अभिभावकों के पास प्रबंधकों की तरफ से लगातार फोन और मैसेज आ रहे हैं। फीस जमा न होने पर ऑनलाइन क्लास रोकने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको देखते हुुए निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू ने अधिकारिक आदेश जारी कर सीबीएसई सहित सभी निजी स्कूलों को अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य फीस नहीं मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अब तक 14 फीसदी आबादी को ही लगी कोरोना वैक्सीन, हो रही वैक्सीन केंद्र बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीबीएसई स्कूल अपने आप को आदेश से दूर रख रहे हैं। डीपीएस सहित अन्य सीबीएसई स्कूल प्रबंधकों का कहना कि वह इस आदेश के बाध्य नहीं हैं। वहीं स्कूल शिक्षा निदेशक रवि शंकर शर्मा ने कह कि ट्यूशन से संबंधित आदेश सभी निजी स्कूलों पर लागू होगा, फिर चाहे वह सीबीएसई हो या जेके बोर्ड। उन्होंने कहा फीस फिक्सेशन कमेटी सीबीएसई स्कूलों की फीस फिक्स करती है, ऐसे में सीबीएसई स्कूलों का यह कहना कि उन पर आदेश लागू नहीं होता है, यह उचित नहीं है।

शिकायत कर सकते हैं अभिभावक
शिक्षा विभाग ने कहा कि अगर कोई निजी स्कूल प्रबंधक अभिभावकों से अतिरिक्त ट्यूशन फीस या अन्य कोई फीस की मांग कर रहा है तो आप उसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। अभिभावक निदेशालय के शिकायत पोर्टल, जिला शिक्षा अधिकारी, निदेशालय स्कूल शिक्षा जम्मू में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed