फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: BJP elected 190 new Mandal presidents, women and minorities got representation

Jammu Kashmir: भाजपा ने चुने 190 नए मंडल अध्यक्ष, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को मिला प्रतिनिधित्व

Wed, 08 Jan 2025 07:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 08 Jan 2025 07:45 PM IST
सार

भाजपा ने प्रदेशभर में 190 नए मंडल अध्यक्ष चुने, जिसमें महिलाओं, अनुसूचित जातियों और अन्य समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया और 15 जनवरी तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी होगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: BJP elected 190 new Mandal presidents, women and minorities got representation
भाजपा मंडल अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश भाजपा के संगठन पर्व के तहत आम राय से 190 नए मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इस प्रक्रिया में कुल 209 मान्यता प्राप्त मंडलों में से 198 मंडल चुनाव प्रक्रिया के लिए योग्य पाए गए। इसमें 190 नए मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संगठन के मंडल स्तर पर लगभग बदलाव किया गया है। इसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़ा वर्ग व अन्य समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्षों के साथ करीब 210 मंडल प्रतिनिधि भी चुने गए हैं, जो मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर आगामी जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।चुनाव प्रक्रिया में बचे हुए मंडल अध्यक्षों को चुनने की प्रक्रिया भी अगले कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी। इस बीच बुधवार को पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, विधायक युद्धवीर सेठी की मौजूदगी में जम्मू पूर्व से मंडल प्रधान आदर्श कुमार जथियार, अंबफला से स्वाति शर्मा, बजालता से शिव कुमार के अलावा तालाब तिल्लो से अनिल अंगराल, बख्शीनगर-रिहाड़ी से कुशांत डफारा को सम्मानित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से कहा कि वे राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम के सिद्धांत पर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की पूरी टीम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में अधिकतम मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी। निर्धारित समय में शेष चुनाव संपन्न कराने को भी कहा। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में एक संस्था का प्रतीक है और नए पदाधिकारियों के चयन के लिए पार्टी के भीतर इस स्तर की विस्तारित चुनाव प्रक्रिया केवल भाजपा जैसी समर्पित पार्टी में ही देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed